पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामसर में सुमतिनाथ मंदिर की 16वीं वर्षगांठ 4 को

रामसर में सुमतिनाथ मंदिर की 16वीं वर्षगांठ 4 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बाड़मेर
रामसर नगर में पांचवें तीर्थंकर सुमतिनाथ भगवान मंदिर की प्रतिष्ठा 16वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण का आयोजन 4 फरवरी को होगा। दीक्षार्थी बहन मुमुक्षु पिंकी छाजेड़ का वरघोड़ा निकाला जाएगा। जैन श्री संघ रामसर के मोतीलाल मालू व रतनलाल छाजेड़ ने बताया कि जैन धर्म के पांचवें तीर्थंकर सुमतिनाथ भगवान व दादा गुरुदेव के प्रतिष्ठा की 16वीं वर्षगांठ व दीक्षार्थी बहन पिंकी छाजेड़ के अभिनंदन समारोह के उपलक्ष्य में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जैन श्री संघ रामसर के लंकेश मालू व कपिल मालू ने बताया कि वरघोड़ा सुमतिनाथ जिनालय से रवाना होकर पंचायत भवन, स्टेशन रोड व नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ जैन धर्मशाला पहुंचेगा जहां जैन श्री संघ रामसर द्वारा दीक्षार्थी बहन पिंकी छाजेड का अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12.39 बजे सुमतिनाथ जिनालय पर ध्वजारोहण व दोपहर में स्वामीवात्सल्य का आयोजन जैन श्री संघ रामसर द्वारा होगा। यह जानकारी कपिल मालू ने दी है।