पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राएं आगे बढऩे का जज्बा रखें : सुथार

छात्राएं आगे बढऩे का जज्बा रखें : सुथार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। आगे बढऩे के लिए पढ़ते रहना चाहिए। जीवन में जरूरी है हम सफलता के सफर में निरंतर आगे बढ़ते रहे। ये विचार एमबीसी राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित तृतीय वर्ष के विदाई समारोह में प्राचार्य हुकमाराम सुथार ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा जीवन में जरूरी है कि हम सफलता के सफर में निरंतर आगे बढ़ते रहे। डॉ. सुथार ने कहा कि आने वाला कल छात्राओं के लिए स्वर्णिम हो इसके लिए आवश्यक है कि वह कॅरिअर निर्माण के लिए संकल्पबद्ध होकर अध्ययन करें। हिन्दी के व्याख्याता मुकेश पचौरी ने कहा हमें अपने परिवार संस्था और समाज के लिए जो लिया उससे ज्यादा देने का जज्बा होना चाहिए। पचौरी ने अभिव्यक्ति सुधार के लिए रोज डायरी लेखन को अमल में लाने की बात कही। समारोह में तृतीय वर्ष की छात्राओं का तिलक लगा उन्हें उपहार देकर नवाजा गया। इस दौरान छात्राओं ने अपने तीन वर्ष के अनुभव बांटे। समारोह में छात्राओं ने नृत्य प्रदर्शन के साथ-साथ अभिव्यक्तियों का दौर भी जारी रहा। कार्यक्रम में डॉ. रचना चैतन्य, डॉ. उदयसिंह, डॉ. संजय माथुर, डॉ. जी.एन. पुरोहित, डॉ. सरिता व्यास, डॉ. आर.पी.गुप्ता, छात्र संघ अध्यक्ष सोनू राठौड़ व अन्य छात्रसंघ पदाधिकारी एवं कॉलेज की छात्राएं मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन करिश्मा भाटी व कीर्ति डागा ने किया। स्माइली ग्रुप की ओर से
नैना खत्री और स्नेहा ने
धन्यवाद दिया।