- Hindi News
- ‘बच्चों को स्वाभाविक विकास के अवसर उपलब्ध करवाएं’
‘बच्चों को स्वाभाविक विकास के अवसर उपलब्ध करवाएं’
बाड़मेर. अध्ययन-अध्यापन के नए तौर तरीकों में सहभागिता के साथ शिक्षकों को महज पाठ्यक्रम तक सीमित रहने के बजाय बच्चों के स्वाभाविक विकास के अवसर मुहैया कराने होंगे। ये विचार प्रशिक्षण संस्थान ऑलिव ग्रीन से सम्बद्ध अमृता बैंस ने द मॉडर्न स्कूल में आयोजित टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि सीबीएसई की नई मूल्यांकन पद्धति बुनियादी तौर पर हर कोण से बच्चे की प्रतिभा को जांचने पर जोर देती है। बच्चों के लिए समाचारपत्रों की भूमिका पर बोलते हुए बैंस ने कहा बहुत से अखबार बच्चों के लिए अलग से खबरें प्रकाशित करते हैं। स्कूल प्रधानाध्यापिका नवनीत पचौरी ने कहा धन्यवाद दिया।