घर में फंदे से झूली विवाहिता
बाड़मेर. शहर के दानजी की हौदी क्षेत्र में एक विवाहिता ने घर में ही फंदे से झूलकर कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस में परिजनों ने मर्ग दर्ज करवाया कि हस्तू पत्नी प्रदीप उर्फ पदमाराम जाति सुथार((20)) निवासी दानजी की हौदी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि सूचना के बाद पीहर पक्ष भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। विवाहिता की शादी छह माह पूर्व ही हुई थी। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। जब मृतका की बहिन को आत्महत्या की खबर मिली तो सदमे के कारण गश खाकर बेहोश हो गई। जिसे बाद में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया।