- Hindi News
- सम एवं जैसलमेर समिति में सुगम समाधान की जनसुनवाई
सम एवं जैसलमेर समिति में सुगम समाधान की जनसुनवाई
भास्कर न्यूज - पोकरण
नगरपालिका पोकरण में इन दिनों अतिक्रमियों का दबदबा दिखाई दे रहा है। गांधी कॉलोनी के भूखंड मालिक को अपने भूखंडों का मालिकाना हक प्राप्त करने के लिए परेशानी हो रही है। वहीं पालिका की कॉलोनियों पर अतिक्रमी कब्जा कर रहे है।
पालिका द्वारा आठ वर्ष पूर्व गांधी कॉलोनी में भूखंडों की आवंटन प्रक्रिया शुरू की गई थी। पालिका द्वारा आवंटित किए गए भूखंडों पर इन दिनों अतिक्रमियों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। जिसके चलते भूखंड मालिकों को अभी तक भूखंडों का मालिकाना हक तक नहीं मिल पाया है।
लॉटरी व बोली से कृषि मंडी भूखंडों का आवंटन
मतदान के प्रति जगाई जागरुकता
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय मतदाता उत्सव के तहत मतदान करने के बारे में आमजन को जानकारी देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को सेरावा तथा जोगा ग्राम के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसके तहत मतदाता जागरूकता पर संगोष्ठी, चित्र प्रर्दशनी, फि ल्म प्रदर्शन एवं मौखिक प्रश्नोत्तरी आयोजित कर मतदाताओं को जानकारी दी गई।
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नरेश कुमार ने मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर मतदाताओं को मतदान करने, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधित करवाने के बारे में बताया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग तथा ग्राम पंचायत के सहयोग से आयोजित जनचेतना कार्यक्रम के प्रारंभ में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत दी जा रही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पैंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्त पैंशन योजना जैसी अनेक सामाजिक सहायता की योजनाओं के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता तथा इन योजनाओं की पात्रता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग सेरावा की महिला कार्यकर्ता चन्दू कंवर एवं लक्ष्मी ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आशा कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया।
कलेक्टर ने सुगम पोर्टल में दर्ज प्रकरणों का 30 जनवरी तक निस्तारण करने के दिए निर्देश
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपखण्ड फतेहगढ़ एवं जैसलमेर क्षेत्र के पंचायत समिति सम व जैसलमेर में सुगम समाधान पोर्टल में दर्ज प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में मंगलवार को संबंधित समिति कार्यालय में जन सुनवाई आयोजित की गई एवं उसमें विभिन्न विभागों द्वारा प्रकरणों का निस्तारण करने की कार्रवाई की गई।
कलेक्टर एनएल मीना ने सम समिति में आयोजित जन सुनवाई के दौरान सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सुगम समाधान पोर्टल में दर्ज बकाया प्रकरणों का 30 जनवरी तक आवश्यक रूप से निस्तारण करने की कार्रवाई गंभीरता के साथ करें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे जन सुनवाई के कार्य को विशेष तव्वजो दे एवं आम जन द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले जन समस्याओं के प्रार्थना पत्रों को प्राप्त कर उसको सुगम समाधान पोर्टल में दर्ज करें एवं उन्हें समय सीमा में निस्तारण करने की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनसुनवाई को गंभीरता से ले रही है इसलिए कोई भी अधिकारी इसमें लापरवाही न बरते अन्यथा उन्हें परिणाम भुगतने को तैयार रहना पड़ेगा।
कलेक्टर ने इस जनसुनवाई में आए लोगों की भी समस्याएं सुनीं एवं उनके प्रार्थना पत्र प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई में अडबाला के ग्रामीणों व बलदाद की बस्ती के लोगों ने पशुओं में बीमारी फैलने की बात कही एवं उपचार कराने का आग्रह किया। इस संबंध में कलेक्टर ने मौके पर ही संयुक्त निदेशक पशुपालन को निर्देश दिए कि वे 30 जनवरी को अडबाला एवं 31 जनवरी को बलदाद की बस्ती में मोबाइल पशु चिकित्सा टीम भेजकर बीमार पशुओं का उपचार कराएं।
जन सुनवाई में बलदाद की बस्ती के लोगों ने बताया कि उनके गांव में बनी नई जीएलआर क्षतिग्रस्त हो गई है जिसमें पानी बिल्कुल नहीं ठहर रहा है। इस संबंध में कलेक्टर ने अधिशासी अभियंता मुकनेश व्यास को निर्देश दिए कि जिस अधिकारी की लापरवाही रही है उसके खिलाफ भी कार्रवाई करें एवं इस जीएलआर की मरम्मत कराए। साथ ही जब तक टैंकर से पानी आपूर्ति करने के निर्देश दिए। बांधा सरपंच ने भंवरु भील की ढाणी में पाइप लाइन का कार्य कराने का आग्रह किया। इस संबंध में कलेक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को पाइप लाइन के कार्य के लिए टेंडर जारी कर कार्य कराने के निर्देश दिए एवं साथ ही कहा कि जबतक कार्य प्रारंभ नहीं हो तब तक टैंकर से पानी आपूर्ति करें।
जन सुनवाई में खुहड़ी सरपंच तनेराव सिंह सोढा ने जीवराज सिंह की ढाणी में नलकूप खुदाने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया इस संबंध में कलेक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को नलकूप खुदवाने के निर्देश दिए एवं लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए टैंकर भेजने के भी निर्देश दिए। लूणार के ग्रामीणों ने बताया कि नहर में पानी नहीं आने से गांव में पानी की समस्या हो गई है। इस संबंध में जलदाय विभाग के सहायक अभियंता मीणा ने बताया कि 231 आरडी रामदेव ब्रांच में पानी नहीं आ रहा है इससे समस्या हुई है। कलेक्टर ने मौके पर ही अधीक्षण अभियंता इंगांनप को निर्देश दिए कि वे दो-तीन दिवस में इस नहर में पानी छोड़ें। उन्होंने इसके साथ ही पेयजल विभाग की मांग पर पीने के पानी के लिए नहरों में पानी छोडऩे के भी निर्देश दिए।
प्रधान लक्ष्मी कंवर ने कहा कि इस प्रकार की जनसुनवाई से लोगों की समस्याओं का निराकरण होने से उन्हें राहत मिलती है। उपखण्ड अधिकारी फतेहगढ़ ओम प्रकाश ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को कहा कि वे सुगम समाधान पोर्टल में दर्ज समस्याओं के प्रति सजग रहे एवं उनका समय पर निराकरण करें।
ञ्चपालिका की ओर से आवंटित गांधी कॉलोनी के भूखंड अतिक्रमियों के कब्जे में
आवंटन के बाद भी नहीं मिला मालिकाना हक
केस-1
भूखंड संख्या 33 के मालिक भोमाराम माली ने बताया कि गांधी कॉलोनी में उसके भूखंड पर अतिक्रमियों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। इस संबंध में नगरपालिका को सूचित किए जाने के बाद भी अभी तक न तो अतिक्रमियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है और न ही भूखंड मालिकों को राहत पहुंचाई गई है।
केस-2
भूखंड संख्या 54 के मालिक धनराज ने बताया कि मेरे भूखंड पर हाल ही में अतिक्रमियों द्वारा अतिक्रमण कर दिया गया है। जिसके संबंध में नगरपालिका ईओ को सूचित किया गया। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण अतिक्रमियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।
॥गांधी कॉलोनी में आवंटित भूखंडों पर अतिक्रमण के संबंध में जानकारी मिली। जिस पर पूरे दल सहित मौके पर पहुंच कर भूखंडों पर क्रॉस लगाए गए हैं। साथ ही अतिक्रमियों को कार्य रोकने का नोटिस दिया है।
सुनील कुमार, ईओ, नगरपालिका पोकरण
अतिक्रमियों को नोटिस
पालिका की गांधी कॉलोनी स्थित भूखंडों में हो रहे अवैध निर्माण कार्य को रुकवाने के संबंध में अधिकारियों द्वारा अतिक्रमियों को नोटिस दिए गए थे। मौका मुआयना करने के बाद अतिक्रमण को चिह्नित भी किया गया। लेकिन उसके बाद भी यह अतिक्रमण अभी तक नहीं हटाए गए हैं।
अतिक्रमण हटाने में नाकाम पालिका
पालिका की किसी भी आवासीय योजना पर इन दिनों अतिक्रमी हावी होते दिखाई दे रहे हैं। अतिक्रमी राजकीय अवकाश के दौरान पालिका की जमीन पर निर्माण कार्य कर देते हैं। निर्माण कार्य होने के बाद पालिका द्वारा उसे हटाया नहीं जा रहा है।