जीवन जीने की कला सिखाती है भागवत
बाड़मेर. निंबड़ी माता धाम के तीसरे दिन कथा व्यास रवि भाई ने प्रवचन देते हुए कहा कि भागवत ग्रंथ काली स्याही से लिखा कोई उपन्यास नहीं बल्कि यह एक मूर्त स्वरूप है। भागवत के एक श्लोक का पठन प्रतिदिन घर में करने से घर मंदिर बन जाता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाती है। भागवत कथा सुनने से व्यक्ति को संसार सागर के जीवन मरण से छुटकारा मिल जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा आयोजन समिति के सदस्य शंकर मोदी ने बताया कि कथावाचन के दौरान बुधवार को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। प्रतिदिन की तरह रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी एवं पंचायत भवन से निंबड़ी धाम पहुंचने के लिए बसों की व्यवस्था रहेगी। कथा आयोजक ओमप्रकाश मूथा ने अतिथियों का सहयोग के लिए आभार जताया।
गागरिया में संगीतमय रामकथा का आयोजन
ग्राम भीलों का पार के निवासियों के सहयोग से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की संगीतमय भागवत कथा का सप्ताह परायण का आयोजन 31 जनवरी तक जारी रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम के जरिए समाज में जागरुकता, धार्मिक चेतना, समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना पर जोर दिया जा रहा है। चरित्र निर्माण जैसे जीवंत विषयों पर संगीतमय तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गागरिया आ रहे हैं। कथा में खूड़ी, पोखरन कबीर पंथ ठिकाने के महंत दीपक साहब के सानिध्य में रामदेवरा, राममंडी से आए मूलदास बापू के शिष्य शिवराम महाराज मौजूद थे। भीखाराम, लक्ष्मणराम, चतराराम, प्रहलादराम व ग्रामीण कथा में सहयोग कर रहे हैं।
धोरीमन्ना में वेद कथा 1 से
धोरीमन्ना. वैदिक ज्ञान प्रचार समिति धोरीमन्ना के सहयोग व स्वामी हरिदास महाराज ((कबूली)) के सानिध्य में आलमजी मंदिर मैदान में 1 से 6 फरवरी तक आचार्य आनंद पुरुषार्थी के श्रीमुख से वेद कथा का आयोजन होगा। वेद कथा के आयोजन को लेकर पोस्टर विमोचन के बाद वैदिक ज्ञान प्रचार समिति धोरीमन्ना के सदस्य वेद कथा के पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स, पेम्पलेटस, स्टीकर आदि प्रचार सामग्री के द्वारा वेद कथा का जोर-शोर से प्रचार कार्य शुरू कर दिया है।
भक्तों का पैदल संघ होगा रवाना
बाड़मेर. जगदंबा अल्र्ट ग्रुप के सहयोग से सागर अस्पताल के पास से भक्तों का पैदल संघ कैराडू मां सच्चियाय धाम दर्शन के लिए 11 फरवरी को सुबह सात बजे रवाना होगा। ग्रुप के महामंत्री पारसमल गोलेच्छा ने बताया कि पैदल संघ शहर के विभिन्न मार्गों से गाजेबाजे के साथ निकलेगा। 12 को यह संघ कैराडू में सुबह आरती में भाग लेगा।