बच्चों का क्रिएटिव नॉलेज बढ़ाना जरूरी
भास्कर न्यूज - बाड़मेर
मालानी मानव सेवा एवं अनुसंधान संस्थान के सहयोग से स्टेशन रोड स्थित हाई स्कूल में विश्व की प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की 11वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसपी हेमंत शर्माने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतियोगी युग में बच्चों का क्रिएटिव विकास होना जरूरी है। इस तरह का मंच उपलब्ध करवाना संस्थान का सराहनीय कार्य है।
प्रदर्शनी देखने के बाद शर्मा ने कहा कि प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के लिए ऐसे कार्य करवाना सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में एडीईओ महेन्द्र शर्मा ने कहा कि बच्चों की रूचि के अनुसार ऐसे कार्यक्रम शिक्षण संस्थाओं के अतिरिक्त समाजसेवी संगठन उठा रहे हैं। जो शिक्षा विभाग और जिले के लिए उपयोगी होगा। भाजपा नेता वीरसिंह भाटी ने कहा कि जिले में किसी संस्थान ने पहली बार ऐसी प्रदर्शनी लगाकर अपना योगदान दिया। सामाजिक संगठनों का इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी और अन्य शिक्षा को लेकर कार्य करके बच्चों का उत्साह बढ़ाएं। विशिष्ट अतिथि पुखराज गौड़ और मांगीलाल महाजन ने समारोह में कहा कि बच्चों को कल्पना चावला से प्रेरित होकर नए आयाम स्थापित करने चाहिए। रमेश गौड़ ने अतिथियों व संस्था प्रधानों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञान प्रदर्शनी में जिले भर के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मॉडल, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता में उत्साह से भाग लेकर अपना पंजीयन करवाया। पांच दिन तक होने वाले विज्ञान प्रदर्शनी में संस्थान, अभिभावक एवं विद्यार्थियों को विज्ञान प्रदर्शनी में ज्यादा से ज्यादा भाग लेकर फायदा उठाएं। समारोह में हाई स्कूल के प्राचार्य मलाराम चौधरी, व्याख्याता कप्तान कुमार, एसबीबीजे मुख्य प्रबंधक देव कुमार, एडवोकेट विजय कुमार, चंदनंिसंह भाटी, हठेसिंह रामदेरिया, कैलाश गौड़, प्रेमसिंह महेचा, कमल सिंघल, असरफ अली खिलजी, सुरेंद्र बेनीवाल, भरत शर्मा, रतनदेव, पवन डऊकिया, भवानीसिंह सहित कई समाजसेवी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन हेमराज खत्री ने किया।