शिविर में व्याख्यान व प्रतियोगिताएं
बालोतरा. स्थानीय नवकार विद्या मंदिर स्कूल में एसयूपीडब्ल्यू और सीएस कैंप के तीसरे दिन बुधवार को व्याख्यान व प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
नवकार कार्यवाहक प्राचार्य अमृत बुरड़ ने बताया कि दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. खुशाल खत्री व ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. जीआर भील ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में स्वस्थ रहने के लिए दांतों की समय पर सफाई बहुत जरूरी है। इसके लिए सवेरे और शाम को दो समय ब्रश करें। व्याख्यान के बाद छात्र-छात्राओं की एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान लवनीश खत्री व द्वितीय स्थान संयम सालेचा रहे। सीनियर वर्ग में प्रथम पियूष बालड़ व द्वितीय स्थान प्रतीक यादव ने प्राप्त किया। म्यूजिकल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग प्रथम स्थान पर कुणाल शर्मा व द्वितीय स्थान युवराज गुप्ता ने प्राप्त किया। इस दौरान नवकार समिति संयोजक गौतमकुमार श्रीश्रीमाल, समिति सचिव प्रकाश वेदमेहता, प्रधानाध्यापिका दीपिका जैन, विपिनपाल दवे, गोविंददान, सुशील श्रीवास्तव, प्रवीण दवे, प्रिया जैन, रणु पुरोहित, जितेंद्र जोशी, प्रकाश माणु, रणजीत चौपड़ा, तनसुख, हैप्पी बागमार आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थी।