- Hindi News
- संगठित मजदूर ही हक को हासिल करता है : चौहान
संगठित मजदूर ही हक को हासिल करता है : चौहान
भास्कर न्यूज - समदड़ी
संगठित मजदूर ही अपने हक को हासिल करता है। भारतीय मजदूर संघ ने हमेशा मजदूरों व कर्मचारियों के हित की बात की है। इसलिए भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे सशक्त मजदूर संगठन है।
ये विचार भारतीय मजदूर संघ डिस्कॉम के ब्लॉक अध्यक्ष वैलसिंह चौहान ने समदड़ी डिस्कॉम के बालाजी मंदिर में आयोजित डिस्कॉम कर्मचारियों की बैठक में व्यक्त किए।
बैठक में संरक्षक राजेश दवे ने भारतीय मजदूर संघ डिस्कॉम की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। बैठक में २६ जनवरी गणतंत्र दिवस को मुख्य अभियंता बाड़मेर की ओर से सम्मानित जोगसिंह सोढ़ा व तहसीलदार समदड़ी की ओर से सम्मानित पारसमल, खेताराम का संघ की ओर से बहुमान किया। बैठक में महामंत्री जगदीश रावल सहित भारतीय मजदूर संघ के सदस्य मौजूद थे।