पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘गुरु की महिमा से ही मिलती है सही राह’

‘गुरु की महिमा से ही मिलती है सही राह’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बालोतरा
श्री ओसवाल समाज भवन में श्री ओसवाल समाज की ओर से मुमुक्षु प्रसिद्धि वैदमूथा का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वैदमूथा ने गुरु चरणों में समर्पित होकर संयम साधना पथ पर बढऩे की बात कहीं। मुमुक्षु ने कहा कि गुरु की महिमा के कारण ही इंसान को सही राह मिलती है तथा भव भ्रमण से मुक्ति मिलती है। समाज अध्यक्ष मदनराज चौपड़ा ने 11 वर्ष की अल्पायु में दीक्षा अंगीकार करने पर हर्ष व्यक्त किया। समाज मंत्री ओम बांठिया ने संयम की महत्ता की बात कही।
समारोह में अभिनंदन पत्र भेंट कर शॉल, माल्यार्पण से मुमुक्षु प्रसिद्धि के सम्मान किया गया। साथ ही दादी सुंदरदेवी, माता सीतादेवी, पिता रिखबचंद अशोककुमार का समाज की ओर से सम्मान किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन सह मंत्री फतेहचंद ओस्तवाल ने किया। उपाध्यक्ष लूणचंद छाजेड़ ने आभार व्यक्त किया। समारोह में प्रकाश श्रीश्रीमाल, कमलादेवी ओस्तवाल, समाज के पूर्व अध्यक्ष गणपतलाल कांकरिया, भंवरलाल सालेचा, शांतिलाल डागा, समिति संयोजक अचलचंद चौपड़ा, गौतमचंद तातेड़, महावीर भंडारी, कांतिलाल भंसाली, प्रकाश वेदमूथा, हुलास बाफना, कांतिलाल हुंडिया, भंवरलाल छाजेड़, गौतम श्रीश्रीमाल, पारसमल श्रीश्रीमाल, मदनलाल बालड़, बाबूलाल चौपड़ा सहित गणमान्य नागरिकों ने
भाग लिया।



ओसवाल समाज की ओर से मुमुक्षु प्रसिद्धि वैदमूथा का अभिनंदन समारोह