रामसर में सीएलजी बैठक का आयोजन
बाड़मेर. बुधवार को रामसर पुलिस थाने में एसपी हेमंत कुमार की अध्यक्षता में सीएलजी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें एसपी ने ग्रामीणों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। एसपी शर्मा ने कहा कि पुलिस व जनता के बीच तालमेल जरूरी है। जनता के सहयोग से पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगा सकती है। ऐसे में जनता समय रहते आपराधिक घटनाओं की सूचना पुलिस तक दें, ताकि समय रहते अपराधियों का पकड़ा जा सके। इस दौरान सामाजिक समस्याओं, आपराधिक घटनाओं व थाने के पेंडेंसी मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में थानाधिकारी समेत सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।
- - -