पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेट हाइवे का सुदृढ़ीकरण कार्य जल्द होने की उम्मीद

स्टेट हाइवे का सुदृढ़ीकरण कार्य जल्द होने की उम्मीद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - समदड़ी
सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल की ओर से सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं राज्य सरकार का तारांकित प्रश्न से ध्यान आकर्षण कराने के बाद स्टेट हाइवे संख्या 38 का सुदृढ़ीकरण कार्य जल्द होने की उम्मीद जगी है। विधायक भायल ने बताया कि स्टेट हाइवे 38 के सुदृढ़ीकरण के लिए तारांकित प्रश्न से सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं राज्य सरकार का ध्यान आकर्षण करते हुए यह मांग रखी थी। सिवाना क्षेत्र की मुख्य सड़क स्टेट हाइवे 38 जालोर-काठाड़ी-मोकलसर-सिवाना-बालोतरा के 155 से 160 मवड़ी से अष्टादेवी सिवाना का हिस्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। विधायक भायल ने कहा कि 25 किमी हिस्सा 7 मीटर तक विस्तार कर डामरीकरण की मांग रखी। ताकि आवागमन की सुविधा व बढ़ती दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। विधायक का कहना है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री युनूस खां ने भी विधायक की इस मांग को जायज माना और कहा कि जल्द ही निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी।