पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौ माह में सिर्फ 19 फीसदी नसबंदी

नौ माह में सिर्फ 19 फीसदी नसबंदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोहरसिंह खोखर - बालोतरा
बाड़मेर जिले को नसबंदी ऑपरेशन के लिए 27 हजार का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य के मुकाबले दिसंबर तक नौ माह में विभाग ने 5,145 लोगों की ही नसबंदी की। यह लक्ष्य का 19.03 प्रतिशत है। लक्ष्य पूरा करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पास केवल तीन माह का ही समय बचा है। अब लक्ष्य हासिल करने के लिए विभाग ने जगह-जगह शिविर लगाना शुरू कर दिए हैं। लेकिन विडंबना यह कि काफी प्रयासों के बाद भी लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है, जो पिछले कई वर्षों के आंकड़ों से स्पष्ट होता है।
इससे पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से वर्ष 2011-12 में लक्ष्य की 34 प्रतिशत नसबंदी हुई थी। हालांकि विभाग दावा कर रहा है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार नसबंदी ऑपरेशन में इजाफा होगा। मगर फिलहाल लक्ष्य का 19.03 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। विभाग की ओर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, एएनएम आदि को भी लक्ष्य दिए गए हैं।