स्वयं सहायता समूह को बैंक ऋण स्वीकृत
बाड़मेर. सीमावर्ती क्षेत्र में नाबार्ड वित पोषित महिला स्वयं सहायता समूह का संचालन नेहरू युवा केंद्र से संबद्ध नेहरू नवयुवक मंडल रोहिड़ी द्वारा किया जा रहा है। मंडल द्वारा समूह का गठन, समूह की नियमित बैठकें, बचत का कार्य, समूह का दस्तावेजीकरण में सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में मरूधरा ग्रामीण बैंक गडरा रोड ने वैभव लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह, सरस्वती सहायता समूह तथा धन लक्ष्मी सहायता समूह गडरा रोड तथा खुडाणी गांव की कृष्णा स्वयं सहायता समूह को 50-50 हजार रुपए का बैंक ऋण स्वीकृत किया हैं।बैंक मैनेजर एच.के.जोशी ने कहा कि इससे स्वयं सहायता की महिलाएं अपना आजीविका का साधन जुटा कर अपनी आय में वृद्वि कर आत्मनिर्भर बनेगी। इस संबंध में मंडल के सचिव इमदाद खा नौहड़ी ने बताया कि यह ऋण इन स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे महिलाओं का सशक्तिकरण होगा। बैंक ऋण स्वीकृत करने पर मंडल सचिव ने बैंक अधिकारियों का तथा नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा कोर के स्वयं सेवक मेहरदीन का आभार व्यक्त किया।