चवा में विशेष ग्राम सभा 5 को
बाड़मेर. सिणधरी पंचायत समिति की चवा पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन 5 फरवरी को सुबह 11 बजे किया जाएगा। कलेक्टर एवं अध्यक्ष वाटरशेड सैल कम डाटा सेंटर भानु प्रकाश एटूरू ने विशेष ग्राम सभा के आयोजन के लिए एसडीएम बाड़मेर को प्रभारी अधिकारी एवं पंचायत समिति सिणधरी के विकास अधिकारी को सह प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि आईडब्ल्युएमपी के अन्तर्गत वर्ष 2012-13 ((बैच चतुर्थ)) में सरकार द्वारा स्वीकृत परियोजना बाड़मेर-64 में ग्राम पंचायत चवा क्षेत्र में परियोजना की क्रियान्विति के लिए ग्राम पंचायत की उप समिति ((जलग्रहण)) का चयन किया जाएगा।
- - -