पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंबेडकर युवा संगठन का गठन कल

अंबेडकर युवा संगठन का गठन कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह एवं सेवा समिति बालोतरा की ओर से अंबेडकर युवा संगठन का गठन किया जाएगा। समिति महामंत्री हरीराम जसोल ने बताया कि समिति का उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩा है। इसके तहत 31 जनवरी को सवेरे 11 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर टाउनहॉल में कॉलेज के छात्रों की ओर से संगठन का गठन किया जाएगा। अंबेडकर युवा संगठन समारोह में मुख्य अतिथि एमबीआर कॉलेज प्राचार्या डॉ. विमला आर्य व अध्यक्षता डॉ. जीआर भील करेंगे। मुख्य वक्ता प्राध्यापक सालगराम परिहार व विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अमराराम चौधरी, मानाराम, पार्षद भगवानाराम भील, पोस्टमास्टर चिमनाराम दहिया होंगे।
- - -