- Hindi News
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि आज
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि आज
बालोतरा. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को सवेरे 11 बजे शहीद दिवस के रूप में स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल भाटी की अध्यक्षता एवं पूर्व विधायक मदन प्रजापत के आतिथ्य में मनाई जाएगी। अध्यक्ष भाटी ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गांधी की वर्तमान काल में प्रासंगिकता पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान जनप्रतिनिधि, कार्यकारिणी सदस्य व कांग्रेसजन मौजूद रहेंगे।
- - -