पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में दी क्षय रोग के रोकथाम की जानकारी

शिविर में दी क्षय रोग के रोकथाम की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बाड़मेर
पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल व जिला क्षय निवारण केंद्र के सहयोग से नेहरु नगर में बुधवार को क्षय रोग जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में क्षय रोग की रोकथाम से संबंधित जानकारी देना। डॉ.महेश गौतम ने बताया कि दो हफ्ते या उससे अधिक खांसी होने पर जांच करवाकर उचित इलाज करवाना चाहिए।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.गोरधन सिंह चौधरी ने टी.बी रोग व डॉट्स प्रणाली के बारे में जानकारी दी। चौधरी ने कहा कि क्षय रोग लाइलाज बीमारी नहीं है। आवश्यकता है क्षय रोग के मरीज को समय पर जांच करवाकर उचित इलाज करवाने की जो निशुल्क है। शिविर में चौधरी ने सस्पेक्ट टी.बी रोगी की जांच कर उचित उपचार किया। क्षय रोग शिविर में 70 मरीजों का जांच कर इलाज किया। शिविर में 30 बलगम के सेंपल जांच के लिए एकत्रित किए गए।