पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रसंघ व कॉलेज इकाई की बैठक आयोजित

छात्रसंघ व कॉलेज इकाई की बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बालोतरा
छात्रसंघ और कॉलेज इकाई की बैठक बुधवार को छात्रसंघ अध्यक्ष नेमीचंद मेघवाल की अध्यक्षता में छात्रसंघ कार्यालय में आयोजित हुई।
छात्र राणाराम परेऊ ने बताया कि बैठक में गुरुवार को कालेज प्रांगण में आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के बारे में चर्चा की गई। साथ ही कॉलेज के छात्रों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया। उन्होंने बताया कि कॉलेज स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम गुरुवार सवेरे 10 बजे शुरू होगा। बैठक में छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्रेमसिंह टापरा, सुरेश टेलर, रितिक पंचारिया, मुरली मनोहर, मनोज कड़वासरा, भंवरलाल सारण, युधिष्ठिर, डूंगरचंद सहित छात्र मौजूद थे।