पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैंडर संवेदी शासन विकास के मुद्दे पर प्रशिक्षण प्रारंभ

जैंडर संवेदी शासन विकास के मुद्दे पर प्रशिक्षण प्रारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान जयपुर के निर्देशानुसार पंचायत समिति स्तर पर पंचायत समिति क्षेत्र के सरपंच एवं ग्रामसेवकों का दो दिवसीय जैंडर संवेदी शासन विकास के मुद्दे पर प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को पंचायत समिति के सभागार में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ सविता टी चौधरी, एईएन प्रकाशचंद्र सुराना, कृषि पर्यवेक्षक विजयकुमार जैन, दक्ष प्रशिक्षक पंचायत प्रसार अधिकारी उकाराम, सवेरा संस्थान के खींयाराम, गोल स्टेशन सरपंच लक्ष्मणसिंह ने जैंडर संवेदी शासन विकास के मुद्दों पर जानकारी दी। प्रशिक्षण में कल्याणपुर सरपंच दौलाराम, पारलु सरपंच नारायणराम तथा मेवानगर सरपंच पोलाराम ने प्रशिक्षण की विषय वस्तु से संबंधित विशेष चर्चाओं में भाग लिया।