- Hindi News
- अंतरीदेवी स्कूल में 4 को गार्गी पुरस्कार का आयोजन
अंतरीदेवी स्कूल में 4 को गार्गी पुरस्कार का आयोजन
बाड़मेर - बालिकाओं के प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार गार्गी पुरस्कार, इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार व आपकी बेटी पुरस्कार वितरण के लिए 4 फरवरी को राबाउमावि अंतरी देवी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डीईओ माध्यमिक कन्हैयालाल रेगर ने बताया कि इस अवसर पर चेक व प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार में सामान्य वर्ग, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक, अन्य पिछड़ा वर्ग, निशक्त वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को दिया जाता है। रेगर ने बताया कि गार्गी पुरस्कार कक्षा 10वीं में जिन छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रत्येक छात्रा को दिया जाता है। कक्षा 12वीं में जिन छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार दिया जाता है। वर्तमान में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत पात्र छात्राओं को द्वितीय किश्त का भुगतान किया जाएगा। इसी तरह आपकी बेटी योजना में बीपीएल वर्ग की वे बालिका जिनके माता या पिता अथवा माता-पिता दोनों नहीं हो। सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के संस्था प्रधान पात्र छात्राओं के आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरवाकर डीईओ माध्यमिक कार्यालय में 1 फरवरी तक आवश्यक
उपलब्ध कराएं।
साथ ही छात्राओं के निर्धारित समय में आयोजन स्थल पर पहुंचाने की व्यवस्था करें।