- Hindi News
- संघ के नगर प्रवेश पर गाजे बाजे के साथ सामैया
संघ के नगर प्रवेश पर गाजे-बाजे के साथ सामैया
भास्कर न्यूज - बालोतरा
वर्षीतप के सभी आराधकों को गिरनारजी, पालीतणा, शंखेश्वर आदि तीर्थों की यात्रा करवाने के साथ चौपड़ा परिवार का बुधवार को ढोल-नगाड़ों के साथ सामैया कर नगर प्रवेश करवाया गया। सात दिवसीय यात्रा संघ के लाभार्थी गौतमचंद नेमीचंद जेठमल अशोककुमार कंकु चौपड़ा परिवार का अभिनंदन किया गया।
जानकारी के अनुसार शहर में पिछले करीब दस माह से वर्षीतम की अनूठी तपस्या दो सौ आराधक कर रहे हैं। जिनका सुबह का बियासना एक दिन छोड़कर भंडारी आराधना भवन में सवेरे 8.30 बजे से शुरू होता है। इस तपस्या में शहर के सभी संघों एवं श्रेष्ठीवर्यों का पूरा सहयोग मिल रहा है। समिति की ओर से संघपतियों के सहयोग से सभी जैन धर्म के बड़े तीर्थों की यात्रा करवाई जा रही है। इसके तहत बालोतरा से 22 जनवरी को यात्रा संघ रवाना हुआ था। संघ संघपति परिवार विदामीदेवी पत्नी मुलतानमल चौपड़ा के सहयोग से मांडोली, पावापुरी, तारंगाजी, मवड़ी, आगलोड़, धोलका, डोलिया, गिरनार, पालीतणा, शंखेश्वर, अयोध्यापुरम आदि तीर्थों की यात्रा कर बुधवार को बालोतरा लौटा। संघ के नगर में प्रवेश पर बड़ी संख्या में
श्रद्धालु उमड़े।
यात्रा सभी आराधकों ने संघपति परिवार के इस विशिष्ट कार्य की अनुमोदना करते हुए पालीतणा के चेन्नई भवन में संघपति परिवार का अभिनंदन परिवारजनों की ओर से किया गया। संघ के नगर प्रवेश पर लघु उद्योग मंडल अध्यक्ष रूपचंद सालेचा, ओसवाल समाज अध्यक्ष मदन चौपड़ा, तेरापंथ समाज के अध्यक्ष शांतिलाल डागा, स्थानकवासी समाज के खीमराज भंडारी, बाबूलाल चौपड़ा, जवाहरलाल हुंडिया, पारसमल चौपड़ा, विजयराज बालड़, नेमीचंद गोलेच्छा, नारायणचंद, जूठमल बाफना, महावीरचंद सिंघवी, पारणा समिति के अध्यक्ष अमृत सिंघवी, मंत्री शांतिलाल चौकसी, कोषाध्यक्ष मोहन सिंघवी, महावीर चौपड़ा, गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।