पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दक्ष प्रशिक्षकों ने दिया जेंडर संवेदनशीलता का प्रशिक्षण

दक्ष प्रशिक्षकों ने दिया जेंडर संवेदनशीलता का प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - समदड़ी
राजस्थान पंचायतीराज रिफ्रेशर प्रशिक्षण अभियान के तहत पंचायतीराज संस्थाओं में जेंडर संवेदी शासन के लिए नेतृत्व विकास के अंतर्गत सरपंचों व ग्रामसेवकों की दो दिवसीय कार्यशाला बुधवार को आशापुरा मंदिर सिवाना में शुरू हुई। बीडीओ फिरोज खां ने कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं में महिला आरक्षण के संदर्भ में एक नई सोच की आवश्यकता उतरी है। इन संस्थाओं में संवेदी शासन की समझ व समता का विकास करना और पंचायतीराज संस्थाओं के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामसेवकों में जेंडर संवेदनशीलता की सोच विकसित करना है। कार्यशाला में जिला स्तरीय प्रशिक्षक दल के सदस्य मदनलाल जांगिड़ ने कार्यशाला का परिचय करवाया। वर्तमान में महिलाओं की दशा और दिशा पर चर्चा हुई। दक्ष प्रशिक्षक हरीसिंह ने जेंडर संवेदी शासन क्या, क्यों और कैसे, पर विस्तार से जानकारी दी। चंद्रिका राजपुरोहित ने महिलाओं में नेतृत्व के गुणों का विकास एवं आत्मावलोकन पर वार्ता प्रस्तुत की। लोकेशकुमार ने राजस्थान में जेंडर संवेदी शासन के मुद्दों पर जानकारी दी तथा बालिका शिक्षा की स्थिति से अवगत करवाया। वीरमदेव पालीवाल ने महिलाओं से संबंधित प्राचीन विचारधारा को आधुनिक परिप्रेक्ष्य में जोड़ते हुए जनप्रतिनिधियों को महिला विकास की बात कही। छात्रावास अधीक्षक हेमाराम जरमल ने स्थानीय परिवेश से जेंडर को जोड़ते हुए महिलाओं की वार्ड सभाओं एवं ग्रामसभाओं में भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। सिलोर सरपंच माधोसिंह, खंडप सरपंच मदनसिंह, पादरू सरपंच सावित्रीदेवी ने विचार व्यक्त किए।