एडीआरएम ने निरीक्षण किया
बालोतरा. फरवरी माह में रेल महाप्रबंधक के निरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अपर मंडल रेल प्रबंधक अभय कुमार गुप्ता ने बुधवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
समदड़ी रेलवे थाना के थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि एडीआरएम गुप्ता ने सभी ब्रांच के अधिकारियों के साथ बालोतरा रेलवे प्लेटफार्म का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश
प्रदान किए।