मारपीट व लज्जाभंग का मामला दर्ज
बालोतरा. सिवाना थाने में बुधवार को विवाहिता के साथ मारपीट व लज्जाभंग करने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार सिवाना निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि बाबूराम व चौथाराम पुत्र भीखाराम माली निवासी गुंदरिया बेरा सिवाना ने उसके खेत में अनधिकृत रूप से प्रवेश कर खेत में काम कर रही उसकी पत्नी के साथ मारपीट व लज्जाभंग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
- - -