पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साध्वी शीलांजना का दीक्षा दिवस हर्षोल्लास से मनाया

साध्वी शीलांजना का दीक्षा दिवस हर्षोल्लास से मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बाड़मेर
साध्वी हेमप्रभा की शिष्या साध्वी शीलांजना का 25वां दीक्षा दिवस पाली में साध्वी कल्पलता की निश्रा में हर्षोल्लास से मनाया।
कुशल हेम बालिका मंडल चौहटन की संचालिका सोना छाजेड़ ने बताया कि कल्पलता के चौहटन चातुर्मास के दौरान चौहटन नगरी में कुशल हेम बालिका मंडल का गठन किया जिसका मार्गदर्शन साध्वी शीलांजना ने दिया। मंडल अध्यक्षा रचना ने बताया कि साध्वी शीलांजना के दीक्षा दिवस पर पाली में आयोजित कार्यक्रम में मंडल की बालिकाओं कुशल हेम महिला मंडल की सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में साध्वी कल्पलता ने मंगलाचरण किया। इसके बाद शीलांजना के 25वें दीक्षा दिवस पर उन्हें बधाई दी गई। श्रद्धालुओं ने साध्वी को दीक्षा दिवस की बधाई दी। कुशल हेम बालिका मंडल ने गीतिका प्रस्तुत की। यह जानकारी चंद्रप्रकाश छाजेड़ ने दी है।