शहीद दिवस आज
बाड़मेर. स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में गुरुवार को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। शहीदों की स्मृति में सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखा जाएगा। एडीएम अरुण पुरोहित ने सभी को निर्देशित किया है कि वे बलिदान दिवस पर विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी 30 जनवरी को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 66वीं पुण्य तिथि गुरुवार को श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मुकेश जैन ने बताया कि पार्टी कार्यालय में सुबह 11 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
- - -