पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संतोषी माता मंदिर का 21वां वार्षिकोत्सव कल

संतोषी माता मंदिर का 21वां वार्षिकोत्सव कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. संतोषी माता मंदिर सफेद आकड़ा का 21वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को आयोजित होगा। जिसको लेकर ट्रस्ट की ओर से मंदिर की आकर्षक रोशनी व फूलों से सजावट की गई है। ट्रस्ट के अध्यक्ष हरनारायण रामावत ने बताया कि संतोषी माता मंदिर के 21वें वार्षिकोत्सव पर शुक्रवार को कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें सुबह मां संतोषी की आरती, इसके बाद कथा वाचन कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें बाड़मेर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से लोग शिरकत करेंगे। वहीं रात्रि में गणपत एंड पार्टी की ओर भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। ट्रस्ट की ओर से वार्षिकोत्सव को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
- - -