- Hindi News
- जाजम मुहूर्त की बोलियों में उत्साह से लिया भाग
जाजम मुहूर्त की बोलियों में उत्साह से लिया भाग
बाड़मेर. कल्याणपुरा स्थित महावीर चौक में प्राचीन पाŸवनाथ जिन मंदिर जीर्णोद्धार निमित्त जाजम मुहूर्त के दूसरे दिन साध्वीवर्या डॉ. विद्युतप्रभा की पावन निश्रा में बोलियां लगाई गईं। प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के संयोजक मांगीलाल वडेरा ने बताया कि कल्याणपुरा पाŸवनाथ जिनालय की प्रतिष्ठा आगामी 5 मार्च को उपाध्याय प्रवर मणि प्रभसागरजी की पावन निश्रा में संपन्न होगी। प्रतिष्ठा संबंधी विभिन्न चढ़ावे मनोजकुमार बाबूलाल हरण गोवा वालों के मार्गदर्शन एवं संचालन में बोले गए।
संगीतकार मिश्रीमल घाणेराव की मधुर स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालुओं के अपार उत्साह में श्रद्धालुओं ने बोलियों का लाभ लिया। कल्याणपुरा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल सेठिया ने बताया कि प्रतिष्ठा निमित्त बहुमान में तिलक एवं माला का लाभ चिमनीराम लक्ष्मणराम छाजेड़ परिवार, श्रीफल का लाभ मांगीलाल खीमराज बोहरा परिवार ने लिया।
इसी तरह साफा चुंदड़ी का लाभ बाबूलाल भगवानदास सेठिया परिवार, मोमेंटो का लाभ मोहनलाल हेमराज मेहता परिवार, दुपट्टा का लाभ भंवरलाल आदमल सेठिया
परिवार एवं प्रतिष्ठा दिवस पर फले चुंदड़ी का लाभ रतनलाल मांगीलाल पुत्र रिखबदास वडेरा ठेकेदार परिवार तथा प्रतिष्ठा की पत्रिका में जय जिनेन्द्र का लाभ बाबूलाल भगवानदास सेठिया परिवार एवं द्वार उद्घाटन, पूजाएं, महापूजन, राजदरबार, स्वामी भक्ति, नवकारसियां इत्यादि के चढ़ावों में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर लाभ लिया। खेतमल तातेड़ ने बताया कि कार्यक्रम में मांगीलाल वडेरा, बाबूलाल सेठिया, सज्जनराज मेहता, संपतराज बोथरा, रतनलाल वडेरा, संपतराज वडेरा, जेठमल जैन, राणामल संखलेचा, मनसुखदास पारख, रिखबदास मालू, वेदमल बोहरा, मांगीलाल बोहरा, चंपालाल छाजेड़ सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे। कार्यक्रम में मंच संचालन सोहनलाल अरटी एवं सह संयोजक सज्जनराज
मेहता ने किया।