- Hindi News
- बलिदान दिवस आज, विभागों में दो मिनट का रहेगा मौन
बलिदान दिवस आज, विभागों में दो मिनट का रहेगा मौन
जैसलमेर. भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बलिदान दिवस पर शहीदों की स्मृति में गुरुवार सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखा जाएगा। एडीएम माना राम पटेल ने सभी विभागों को पत्र प्रेषित कर निर्देशित किया है कि वे बलिदान दिवस पर विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी 30 जनवरी को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखेंगे। जिला मुख्यालय पर मौन शुरू होने की सूचना 10:59 बजे से 11 बजे तक सायरन बजाकर दी जाएगी। जहां सायरन की सूचना नहीं है वहां सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन आवश्यक रूप से रखा जाए।
- - -