शिव मुख्यालय पर जनसुनवाई आज
बाड़मेर. शिव पंचायत समिति मुख्यालय पर गुरुवार को जनसुनवाई का आयोजन होगा। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी समस्याएं सुनकर समाधान करेंगे। विकास अधिकारी किशनलाल ने बताया कि गुरुवार को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक जनसुनवाई का आयोजन पंचायत समिति शिव के राजीव गांधी सेवा केंद्र में होगा। ग्रामीणों से अपील है कि शिव क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे और तत्काल समाधान करवाएंगे।