पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कार्मिकों ने पदोन्नति को लेकर जताया रोष

बिजली कार्मिकों ने पदोन्नति को लेकर जताया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बाड़मेर
राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन ने बुधवार को तकनीकी कर्मचारियों के पदोन्नति मामले को लेकर रोष व्यक्त करते हुए नारेबाजी की। दर्जनों कर्मचारियों ने दोपहर एक बजे वृत कार्यालय एकत्रित होकर पदोन्नति मामले में लापरवाही बरतने पर रोष जताया। इस अवसर पर डिस्कॉम एक्सईएन मांगीलाल जाट ने कर्मचारियों से समझाइश की।
जिला प्रवक्ता रमेश पंवार ने बताया कि संभाग अध्यक्ष आईदानसिंह ईंदा, शिव से चेतनराम, बाबूलाल मूढ़, बाबूलाल सैन, धोरीमन्ना प्रकाश, बालोतरा से गणपत प्रजापत, पचपदरा मंगलाराम, धनराजसिंह, हिंगलाजदान, चुन्नीलाल, विनोद कुमार, लिखमाराम, राजेंद्र सोनी, हरीराम, कुलदीप रामावत, रविशंकर सहित दर्जनों कर्मचारियों ने एक सूत्री मांग को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि निगम के अन्य वृतों में तकनीकी कर्मचारियों को पदोन्नति देने का कार्य लंबे समय से जारी है, लेकिन बाड़मेर वृत के तकनीकी कर्मचारियों को पदोन्नति नहीं दी जा रही हैं। कार्मिक शाखा में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा उक्त कार्य को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा जिससे यह प्रक्रिया अटकी हुई हैं।
इस पर उन्होंने कार्मिक शाखा के कर्मचारी को बुलाकर पदोन्नति प्रक्रिया में विलंब के कारण जाने एवं जिन-जिन उपखंडों की सूची नहीं पहुंची है। उनसे उसी समय दूरभाष पर वार्ता कर 30 जनवरी तक उक्त सूची वृत कार्यालय भेजने के निर्देश दिए। डिस्कॉम एक्सईएन मांगीलाल जाट ने तकनीकी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वे उक्त सूची मंगवाकर आगामी दो-तीन दिन में ही यह प्रक्रिया पूर्ण कर पदोन्नति करेंगे। ज्ञापन में तकनीकी कर्मचारियों ने सात दिन में कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर गोविन्दसिंह, वासुदेव, दलपतसिंह, देवाराम, डूंगराराम, राजेन्द्र चौधरी, पवन खत्री, मनोज खत्री, पदमसिंह, दिनेशसिंह एवं कुंपसिंह सहित जिले के सभी उपखंडों से तकनीकी कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद थे।