- Hindi News
- चार मार्गों पर 1 से शुरू होगी रोडवेज बस सेवा
चार मार्गों पर 1 से शुरू होगी रोडवेज बस सेवा
भास्कर न्यूज - सिवाना
दो तिहाई गांवों में रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग पर 1 फरवरी, 2013 से क्षेत्र में चार अलग-अलग मार्गों पर रोडवेज अनुबंधित बसों का शुभारंभ उपखंड मुख्यालय से सवेरे 10 बजे विधायक हमीरसिंह भायल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कॉन्ट्रेक्टर वीरसिंह सैला ने बताया कि परिवहन विभाग जयपुर की ओर से निर्धारित मार्गों के लिए परमिट प्रक्रिया का कार्य पूर्ण कर परमिट जारी कर दिए हैं।