‘कौन बनेगा लखपति’ आफर शुरू
बाड़मेर. बजाज मोटरसाइकिल के बाड़मेर क्षेत्र के अधिकृत उप विक्रेताओं के यहां राजा मोटर्स, जोधपुर द्वारा जबरदस्त ऑफर लाया गया है जिसका नाम ‘कौन बनेगा लखपति’ आफर है। इस ऑफर में ग्राहकों द्वारा बजाज की कोई भी मोटरसाइकिल की खरीद पर एक स्कैच कार्ड दिया जाएगा, जिसको स्कैच करने पर ग्राहक को एक उपहार हाथों हाथ दिया जाएगा। इन उपहारों में रेफ्रिजरेटर, टीवी, ज्यूसर, मिक्सर ग्राइंडर, माइक्रोवेव ओवन, सोने व चांदी के सिक्के व अनेक आकर्षक उपहार शामिल है। उपहार के अलावा तीन लक्की ड्रॉ शामिल है जिनमें तृतीय पुरस्कार 10 ग्राम सोना, द्वितीय पुरस्कार 1 किलो चांदी एवं प्रथम पुरस्कार में एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार भी ग्राहक द्वारा जीता जा सकता है। राजा मोटर्स के कमांड एरिया मैनेजर जगदीश गोयल ने बताया कि यह ऑफर बजाज मोटरसाइकिल के बाड़मेर क्षेत्र के उप विक्रेता हरीश ऑटोमोबाइल्स, शिव के उप विक्रेता नागाणाराय ऑटोमोबाइल्स तथा चौहटन क्षेत्र के
उप विक्रेता करणी मोटर्स पर चालू है। इसके साथ ही बजाज ऑटो लिमिटेड ने अपने प्रचलित मॉडल प्लेटिना 100 सीसी में स्पोक व्हील। ((ताडीयो)) देकर बदलाव किया है।अधिकृत विक्रेता के पास एक्स शो रूम कीमत 38, 088 में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह मॉडल स्पोक व्हील के साथ-साथ एलॉय व्हील में भी उपलब्ध है।