स्नेह मिलन में नई चुनौतियों पर चर्चा
बाड़मेर. स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर शाखा स्टेशन रोड में बुधवार को बैंकर्स स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ। यह समारोह मुख्य प्रबंधक एल.आर वर्मा शाखा कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रबंधक शाखा स्टेशनरोडएस.पी आमेटा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। समारोह में बैंकिंग क्षेत्र में आ रही विभिन्न नई चुनौतियों पर विचार विमर्श किया गया।कर्मचारियों ने एकजुट होकर बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।वक्ताओं ने कर्मचारियों को आत्मसम्मान एवं प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित करने पर जोर दिया। इस दौरान सर्वसम्मति से बैंकर्स स्नेह मिलन आयोजन की जिला स्तरीय समिति का गठन किया। जिनमें एल.आर वर्मा एवं एस.पी आमेटा सलाहकार संरक्षक एवं भंवरलाल जैलिया को समिति का संयोजक मनोनीत किया गया।इसी तरह जगदीश कुमार जीनगर को अध्यक्ष, धर्माराम बृजवाल को प्रवक्ता व नंदकिशोर खींची को संचालक चुना गया है।