पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागवत सुनने से अहंकार का नाश : रवि भाई

भागवत सुनने से अहंकार का नाश : रवि भाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ निंबड़ी धाम के चौथे दिन बुधवार सुबह शतचंडी महायज्ञ का लाभ सात परिवार ने लिया।कथा व्यास रवि भाई ने कथावाचन करते हुए कहा कि संसार में हर पल भगवान की लीला ही होती है। साथ ही इंसान को अहंकार नहीं करना चाहिए।अहंकार इंसान का विनाश करता है।कथा व्यास ने प्रवचन के दौरान चमड़े वस्तुओं का उपयोग नहीं करने का संकल्प दिलाया। रवि व्यास ने बच्चों को संस्कारित करने पर जोर देते हुए कहा कि अपने बच्चों को अंगुली पकड़ कर मंदिर में दर्शन के लिए ले जाए। अगर ऐसा नहीं करोगे तो आपका बच्चा एक दिन आपको वृद्धाश्रम लेकर जाएगा। बुधवार को कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें भक्तों ने विभिन्न भजनों पर श्रद्धा से नृत्य किया ओर जय कन्हैयालाल की के जैकारे लगाए। कथा में सियावरदास, रमेश मंगल, अचलाराम, मोहनलाल, ओमजी बिड़ला जोधपुर, ओमजी चंडक, शिवनाथ सिंह निंबड़ी, प्रहलादसिंह, खुमानसिंह, मंजू सर्राफ, श्यामा सोनी ने कथा में सहयोग किया।कथा आयोजक ओम प्रकाश मूथा ने आभार व्यक्त किया।