- Hindi News
- पाइप लाइनों से सप्लाई सुचारु कराने की मांग
पाइप लाइनों से सप्लाई सुचारु कराने की मांग
भास्कर न्यूज - बालोतरा
वार्ड संख्या ३३ के पार्षद भगवानाराम भील ने जलदाय विभाग के अधिकारी को पत्र सौंपकर वार्ड में कचरे से अटी पाइप लाइनें दुरुस्त करवाकर सप्लाई सुचारु करवाने की मांग की।
भील ने बताया कि वार्ड में पेयजल के लिए बिछाई कई पाइप लाइनें समय गुजरने के साथ-साथ पुरानी हो गई हैं। जिनमें हर रोज एक न एक लीकेज होता रहता है। वहीं अधिकांश पाइपलाइनें तो कचरे से अटी होने के कारण वार्डवासियों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाता। इसके चलते कई परेशानियों का सामना करना
पड़ता है।