पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यक्रम में बच्चों के थिरके कदम

कार्यक्रम में बच्चों के थिरके कदम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बालोतरा
स्थानीय नवकार विद्या मंदिर स्कूल में समाजोपयोगी उत्पादन कार्य व समाज सेवा शिविर के चौथे दिन गुरुवार को रंगारंग कार्यक्रम व खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
नवकार कार्यवाहक प्राचार्य अमृत बुरड ने बताया कि शिविर के दौरान सामूहिक नृत्य, कब्बडी व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शिविर प्रभारी विपिनपाल दवे ने बताया कि सामूहिक नृत्य में जूनियर वर्ग की टीना एंड ग्रुप ने प्रथम तथा मुस्कान चौपड़ा ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में नेहा एंड ग्रुप ने प्रथम व निधि एंड पार्टी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कब्बडी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में सरदार वल्लभ भाई पटेल ग्रुप प्रथम व लाल बहादुर शास्त्री ग्रुप द्वितीय रहे। म्यूजिकल चेयर में जूनियर वर्ग में रानी गहलोत प्रथम व युक्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में श्वेता छाजेड़ प्रथम व जेनिशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बुरड़ ने बताया कि शिविर का समापन शुक्रवार को होगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजकीय कन्या कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य एमएल मोदी व अध्यक्षता ओसवाल समाज के अध्यक्ष मदनराज चौपड़ा करेंगे। चौथे दिन शिविर के दौरान नवकार समिति के संयोजक गौतमकुमार श्रीश्रीमाल, सचिव प्रकाश वेदमेहता, कोषाध्यक्ष रतन रेहड़, सदस्य गौतम रांका, स्टाफ आरजू श्रीवास्तव, सीमा जैन, नवीन यादव, गोविंददान, किस्तुराराम, शैतानसिंह, अशोककुमार व प्रकाश माणु सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे।



: बालोतरा. कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते छात्र।

ञ्च शिविर के चौथे दिन रंगारंग कार्यक्रम व खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन