- Hindi News
- हाथ के हुनर की मांग विदेशों में भी : गोयल
हाथ के हुनर की मांग विदेशों में भी : गोयल
भास्कर न्यूज - बालोतरा
रूरल नॉन फार्म डवलपमेंट एजेंसी जयपुर एवं रूरल हेल्थ एजुकेशन डवलपमेंट इंस्ट्टियूट ((रेडि)) के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय चर्म जूती एवं फुटवियर डिजाइन शिविर का समापन गुरुवार को स्थानीय रेडि भवन में समारोहपूर्वक हुआ।
समारोह में चार्टर एसोसिएशन अध्यक्ष जेके गोयल वकील, समाजसेवी टीकमाराम चौधरी, जीनगर समाज अध्यक्ष नेमीचंद की उपस्थिति में चैक व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य वक्ता जेके गोयल ने कहा कि हाथ के हुनर की मांग सदियों से रही है। वर्तमान में हाथ से बनी वस्तुएं नहीं मिलती है तथा आधुनिकता में हस्तशिल्प कला की मांग गांव, शहर, देश, विदेशों में हो गई है। हमें तत्काल इस कला को बढ़ावा देना है। 15 दिवस में तैयार सामग्री देखकर लगता है कि अब मानव को वापस पुराने हस्त सामान की तरफ जाना होगा। समाजसेवी टीकमाराम चौधरी व नेमीचंद जीनगर ने कहा कि रेडि एनजीओ में इस व्यवसाय में नई डिजाइन एवं लेदर जानकारी देने से लेदर में काम करने वालों को लाभ मिलेगा। इस दौरान जीनगर समाज के 20 महिला-पुरुष कारीगरों को 15-15 सौ रुपए के चैक दिए गए। कार्यक्रम का संचालन देवाराम गोदारा की ओर से किया गया।