पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा के साथ संस्कृति का ज्ञान जरूरी : पुरोहित

शिक्षा के साथ संस्कृति का ज्ञान जरूरी : पुरोहित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. महेश इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, महाविद्यालय में रिमझिम-2014 में कई प्रतियोगिताएं प्रारंभ हुई। गुरुवार को इंद्रप्रकाश पुरोहित के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें पुरोहित ने कहा कि इस तकनीकी युग में पढ़ाई के साथ-साथ देश-प्रदेश की संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है। वहीं बेडमिंटन के सेमी फाइल मैच में अजयसिंह व नरेंद्रसिंह विजयी रहे। वॉलीबाल में पोलिटेक्निक तृतीय वर्ष की टीम विजयी रही। जिसके कप्तान ललित शर्मा थे। इसके अलावा एकल गान, समूह गान, एकल नृत्य व सामूहिक नृत्य की प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें रुचिका सोलंकी, नेहा सोलंकी, कुसुम चौधरी, कनिका जयसवाल, दीपिका कोडेचा, रेणु रोहिणी, निर्मला, रुखसार सहित कई छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य सगतसिंह, देवाराम परिहार, कुलदीप सिंह, नेहा शर्मा, रमेश राठौड़, रमेश कुमार गोदारा, खेमराज, हरीश सोलंकी, मनोहर गौड़ सहित कई स्टॉफ मौजूद रहे।
क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन : क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को आदर्श स्टेडियम में हाजी रहीम खां के मुख्य आतिथ्य में किया गया। प्राचार्य डॉ. संगतसिंह चौहान ने बताया कि महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, सलाद प्रतियोगिता, बेडमिंटन, कैरम, चम्मच दौड़, क्रिकेट बॉल थ्रो, बाधा दौड़ ,100 मीटर रेस, म्यूजिकल चेयर आदि कई प्रतियोगिताएं हुईं। इसी तरह रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम रोहिणी व द्वितीय निर्मला, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम रुचिका सोलंकी व निर्मला, द्वितीय स्थान पर विमला जांगिड़ रहीं। सलाद प्रतियोगिता में प्रथम रोहिणी खत्री, बैंडमिंटन प्रतियोगिता में छात्राओं में प्रथम रूखसार द्वितीय प्रवीना रही, कैरम प्रतियोगिता में छात्राओं में प्रथम रेणु व द्वितीय स्थान पर दीपिका, चम्मच दौड़ में छात्राओं में प्रथम रोहिणी खत्री व द्वितीय स्थान पर कुसुम रही। बाधा दौड़ छात्राओं में प्रथम निर्मला व रूखसार द्वितीय स्थान पर रेणु व ज्योति खत्री रही। 100 मीटर छात्राओं की रेस में प्रथम कुसुम व द्वितीय स्थान पर निर्मला रही।
म्यूजिकल चेयर में रेणु व कुसुम प्रथम व द्वितीय स्थान पर रुचिका व बीएससी व बीसीए क्रिकेट लीग मैच में बीएससी. विजेता रही।