पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोविविनि श्रमिक संघ सिरोही वृत्त का अधिवेशन २ को

जोविविनि श्रमिक संघ सिरोही वृत्त का अधिवेशन २ को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. जोधपुर बिजली वितरण निगम श्रमिक संघ सिरोही वृत का अधिवेशन २ फरवरी को माली समाज भवन धर्मशाला आबूरोड में आयोजित होगा। निगम के महामंत्री किशोर कंसारा ने बताया कि अधिवेशन में मुख्य अतिथि राज्य सरकार के ऊर्जा मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर व सिरोही विधायक ओटाराम देवासी होंगे। इनके अलावा समाराम गरासीया, जगसीराम कोली, राजस्थान बिजली श्रमिक महासंघ अध्यक्ष सीपी शर्मा, महासंघ के महामंत्री कैलाश सैन, जोविविनि श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोहनसिंह जैतमाल, भामसं के प्रदेश मंत्री जगदीश दाधिच व राजेंद्रसिंह डाबी भी बतौर अतिथि शरीक होंगे। उन्होंने बताया कि बालोतरा से गोरधनराम मूढ, बाबूलाल सुखनानी, जोगाराम सुथार, पवन परमार, पारसमल, राजेंद्रसिंह तंवर आदि श्रमिक अधिवेशन में भाग लेंगे।
- - -