पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित

गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बालोतरा
स्थानीय ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर भंवरलाल भाटी की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सभा में कार्यकर्ता ओम बांठिया ने अहिंसा के पुजारी, राष्ट्र की आजादी के जनक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के अहिंसा के संदेश ने विश्व को प्रेरणा दी। बालोतरा में राष्ट्रपिता की प्रतिमा शीघ्र लगाए जाने का अनुरोध किया। कार्यालय प्रभारी देरावरसिंह पंवार ने संगठन में मजबूती लाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। पार्षद गोविंद जीगनर, मांगीलाल सांखला, कृषि मंडी निदेशक बाबूलाल नामा, मीडिया प्रभारी हीरालाल प्रजापत, सुरेश मेघवाल, उज्जवलसिंह राजपूत, वहीद कुरैशी, पुखराज मेघवाल, गोपाल चितारा, भट्टराज मेघवाल ने विचार व्यक्त करते हुए महात्मा गांधी के प्रति श्रद्धा की अभिव्यक्ति की। कार्यकर्ताओं की ओर से दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रभारी प्रजापत ने कहा कि आजादी के इतने साल गुजर जाने के बावजूद हम अपनी अस्मिता से हटकर उत्तरोत्तर अंग्रेजीयत के रंग में डूबते जा रहे हैं। इस रूप से हम गांधी की अवधारणा के अनुसार अब भी गुलाम है और अपने स्वराज्य के लक्ष्य से बहुत दूर हट गए है। अंत में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भाटी ने आभार व्यक्त किया।