- Hindi News
- विजय कीर्तिचंद्र सुरीश्वर महाराज आज आएंगे
विजय कीर्तिचंद्र सुरीश्वर महाराज आज आएंगे
बालोतरा. आचार्य देव विजय कीर्तिचंद्र सुरीश्वर महाराज आदि ठाणा का शुक्रवार को नाकोड़ा से विहार कर बालोतरा आएंगे। संघ के कोषाध्यक्ष शांतिलाल चौपड़ा ने बताया कि आचार्य देव विजय कीर्तिचंद्र सुरीश्वर महाराज आदि ठाणा के बालोतरा प्रवेश पर जैन श्वेतांबर तपागच्छ मूर्तिपूजक संघ की ओर से सामैया किया जाएगा। सवेरे ८.३० बजे विमलनाथ मंदिर से संघ के पदाधिकारी व सदस्य जुलूस के साथ रवाना होकर छत्रियों का मोर्च पर महाराज का सामैया करेंगे। वहां से शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए आयंबिल शाला भवन पहुंचेंगे। जहां प्रवचन कार्यक्रम आयोजित होगा। सामैया का लाभ वर्षीतम पारणा समिति बालोतरा द्वारा
लिया जाएगा।