एक शाम बाबा रामदेव के नाम भजन संध्या कल
बालोतरा. निकटवर्ती कुंपावास गांव स्थित रामदेवजी की बेरी शनिवार को एक शाम बाबा रामदेव के नाम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भक्त पुखराज माली ने बताया कि जागरण में गायक कलाकार प्रकाश माली, श्याम पालीवाल, भंवर गायणा आदि कलाकारों की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। जागरण को लेकर मंदिर व्यवस्था समिति के हेमाराम, अरूण सालेचा, खेताराम प्रजापत, मांगीलाल काग, सहित कई लोग जुटे हुए हंै।