निशुल्क मानसिक रोग जांच २ को
बालोतरा. रोटरी क्लब बालोतरा की ओर से २ फरवरी को निशुल्क मानसिक रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। क्लब सचिव शांतिलाल हुंडिया ने बताया कि मथुरादास माथुर अस्तपाल के मानसिक रोग विभाग के आचार्य डॉ. जीडी कूलवाल की ओर से मरीजों की जांच की जाएगी। क्लब अध्यक्ष डॉ. खुशाल खत्री ने बताया कि शिविर का आयोजन स्थानीय निहाल क्लिनिक में होगा। शिविर में अनिंद्रा, चिड़चिड़ापन, उदासी, अवसाद, पागलपन, मिर्गी, सिर दर्द एवं नशामुक्ति आदि से संबंधित बीमारियों की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा।