पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम का मिजाज बदला सर्दी के तेवर हुए नरम

मौसम का मिजाज बदला सर्दी के तेवर हुए नरम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बाड़मेर
जिले में इन दिनों एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया है और आमजन को सर्दी से राहत मिलती दिखाई दे रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है जिससे सर्दी के तेवर नरम पड़ गए हैं। दोपहरी में तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पास पहुंच चुका है। जिससे लोगों की दिनचर्या व पहनावे में भी बदलाव आने लगा है। जबकि गत सप्ताह तेज ठंड से आमजन परेशान था।
पिछले दो तीन दिन से तो अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसके चलते दोपहरी में तेज धूप लगने लगी है। हालांकि घरों में सर्दी का अहसास हो रहा है लेकिन घरों से बाहर धूप में निकलने पर सर्दी का असर बिल्कुल ही कम है। यहां तक की सुबह व शाम भी ठंड का असर कम हो गया है।
फसलों के लिए मौसम अनुकूल नहीं
जहां पहले कड़ाके की ठंड ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा दिया वहीं अब एकाएक बदले मौसम से भी फसलों को नुकसान होने की आशंका है। किसानों ने बताया कि तेज धूप में फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। मौसम में यदि धीरे -धीरे बदलाव आता तो फसलों के लिए सही था।
एक सप्ताह में 9 डिग्री पारा उछला:
सर्दी का असर कम होने के साथ ही अधिकतम पारे में तेजी से उछाल आ रहा है। जिससे पिछले एक सप्ताह में अधिकतम पारा 9 डिग्री तक उछल गया है। जहां 24 जनवरी 2014 को अधिकतम पारा 21.8 डिग्री था जो 30 जनवरी 2014 को 29.7 डिग्री तक पहुंच गया।
यूं बढ़ा तापमान



ञ्चथार में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचा

तारीख अधिकतम न्यूनतम

25 जनवरी 24.3 9.5

26 जनवरी 25.4 10.१

27 जनवरी 2७.१ 10.४

28 जनवरी 2६.९ 10.९

29 जनवरी 2६.९ 1१.०

३० जनवरी 29.७ 1१.७