पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘कॉलेज में मिलता है चरित्र निर्माण का अवसर’

‘कॉलेज में मिलता है चरित्र निर्माण का अवसर’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बालोतरा
जिनका बड़ा लक्ष्य, सोच व सपना होता है वहीं व्यक्ति मंजिल को हासिल कर सकता है। अनुशासन में रहकर कॉलेज में शिक्षा को प्राप्त कर युवा कामयाब हो सकते हैं। ये उद्गार विधायक अमराराम चौधरी ने गुरुवार को स्थानीय एमबीआर राजकीय स्नानकोत्तर कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह बतौर मुख्य अतिथि के
व्यक्त किए।
चौधरी ने कहा कि कॉलेज में ज्ञान अर्जित करने के लिए परिजन अपनी गाढ़ी कमाई खर्च करते हंै उसको ध्यान में रखते हुए छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश करें तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में नैतिकता व चरित्र निर्माण का पूरा अवसर मिलता है। विधायक चौधरी ने विधायक कोष से कॉलेज के विकास के लिए 5.25 लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं कॉलेज में प्याऊ तथा टांका निर्माण के लिए नगरपरिषद से भी 5 लाख खर्च करने के टैंडर भी लगाने के नगरपरिषद सभापति को निर्देश दिए। इस पर सभापति व उपस्थित पार्षदों ने सहमति जताई। समारोह के विशिष्ट अतिथि बायतु विधायक कैलाश चौधरी ने कहा कि मेरी शिक्षा दीक्षा व राजनैतिक शुरूआत इसी कॉलेज से हुई है। उन्होंने कहा कि जीवन का लक्ष्य बनाकर मेहनत करेंगे तो सफलता स्वत: ही मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी के लिए अपना समय व्यतीत करता है तो वह सबसे बड़ा दान है। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि हक के लिए संघर्ष भी करो, मगर किसी भी तरह का अनैतिक कार्य नहीं करें। उन्होंने कॉलेज की विभिन्न समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। समारोह में विशिष्ट अतिथि सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने रेवडिय़ां की तरह स्कूल, कॉलेज खोलने की घोषणाएं की, मगर उनमें शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की है, जिन्हें सभालने में राजस्थान के मुख्यमंत्री पूरे प्रयास में जुटे हुए हंै। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि जिस ढंग से विधानसभा चुनाव में आपने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलवाया है उसके अनुरूप आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन कर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं। समारोह के अध्यक्ष कॉलेज प्राचार्या डॉ. विमला आर्य ने स्वागत भाषण के साथ कॉलेज की समस्याओं से अवगत करवाया। कॉलेज के परामर्श दाता शंभुदयाल ने कॉलेज का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। छात्रसंघ अध्यक्ष नेमीचंद मेघवाल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कॉलेज निर्माणकर्ता भामाशाह महावीर चौपड़ा ने कॉलेज का मुख्य द्वार बनाने की घोषणा की।
स्टूडेंट्स को किया सम्मानित
समारोह में अतिथियों की ओर से परीक्षा में अव्वल रहने वालों के साथ प्रतियोगिताओं में विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच सभापति महेश बी चौहान, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष मदनराज चौपड़ा, जिला महामंत्री गोविंद मेघवाल, एबीवीपी जिला संगठन मंत्री भोजराजसिंह, भामाशाह महावीर चौपड़ा, पूर्व पालिका अध्यक्ष शंकरलाल गहलोत आदि उपस्थित थे। समारोह के दौरान शिक्षाविद् भंवरलाल सालेचा ने अपनी पिता की स्मृति में कॉलेज में प्रथम स्थान से परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को अपनी ओर से रजत पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर देवीसिंह जुडियां, बाबूलाल ओस्तवाल, पार्षद नेमीचंद माली, रोहित सोलंकी, रामनारायण चौधरी, अलाबक्स तेली, योगेश गहलोत, चनणाराम चौधरी, प्रेमसिंह, मुकेश माली, रमेश माली, भवानीसिंह राजपुरोहित, राजकुमार प्रजापत, हंसराज बारूपाल सहित कॉलेज स्टूडेंट्स मौजूद थे।
चाक-चौबंद रही पुलिस
कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौक-चौबंद नजर आया। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष कॉलेज प्रांगण में आयोजित वार्षिकोत्सव के दौरान कॉलेज के दो छात्र गुटों ने हंगामा खड़ा कर दिया था। समारोह में लगी कुर्सियों को इधर-उधर फेंकने के अलावा अतिथियों के साथ भी दुव्र्यवहार किया था। इसके चलते इस बार पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया।