विधायक ने की रोडवेज शुरू करने की मांग
समदड़ी. विधायक हमीरसिंह भायल की ओर से विधानसभा क्षेत्र में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों को संचालित करने की मांग ताराकिंत प्रश्न के माध्यम से की। विधायक के निजी सहायक अशोक शर्मा ने बताया कि विधायक भायल ने प्रश्न से मांग की, कि सिवाना-समदड़ी-कल्याणपुर-जोधपुर व सिवाना-मोकलसर-खंडप-पाली, सिवाना-करमावास-मजल-पाली तथा सिवाना-मिठौड़ा-सिणधरी-बाड़मेर सड़क मार्गों पर रोडवेज बसों की सेवा जन भावनाओं के अनुरूप शुरू की जाए। सिवाना क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतें रोडवेज से वंचित हंै। सिवाना से जोधपुर, सिणधरी होते हुए बाड़मेर, समदड़ी से पाली बाड़मेर के लिए रोडवेज की बस सेवा नहीं है। इस प्रश्न पर परिवहन मंत्री युनूस खां ने स्वीकार किया कि सिवाना क्षेत्र रोडवेज में काफी वंचित है। विधायक से कहा कि राज्य सरकार की नीति के अनुरूप रोडवेज बसों के संचालन की स्वीकृत जारी की जाएगी। इससे सिवाना क्षेत्र की परिवहन सुविधा में बढ़ोतरी होगी।
- - -