पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूध में मिलावट पर सख्ती पहले दिन लिए पांच नमूने

दूध में मिलावट पर सख्ती पहले दिन लिए पांच नमूने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिलावट खोरों के खिलाफ धरपकड़ अभियान शुरू
बाड़मेर. राज्य सरकार की ओर से 60 दिवस कार्य योजना के तहत मिलावट खोरों के धरपकड़ अभियान के तहत गुरुवार को कार्रवाई की गई। चौहटन चौराहे पर एक टाटा 407 गाड़ी को रुकवाकर उसमें भरे दूध के नमूने लेकर जांच को भिजवाएं।
खाद्य निरीक्षक भूराराम गोदारा ने बताया कि गुरुवार को पुलिस के सहयोग से चौहटन चौराहे पर नाकेबंदी कर एक टाटा 407 गाड़ी को रुकवाया गया। जिसमें 50-50 लीटर दूध से भरे 20 केन मिले। मौके पर ही दूध के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाएं गए। उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद मिलावट खोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए सघन जांच की जा रही है। पिछले तीन दिनों में मिलावटी दूध के पांच नमूने लिए है। अभियान के तहत मिलावट खोरो के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। सीएमएचओ फूसाराम ने बताया कि 4 फरवरी 2014 तक सभी विक्रेता फूड लाइसेंस बना लें, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जो भी बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ एफएसएसए की धारा 63 के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिसमें 6 माह का कारावास और 2 लाख रुपए जुर्माने का प्रावधान है। ऐसे में खाद्य सामग्री बेचने वाले सभी व्यापारी 4 फरवरी तक फूड लाइसेंस अवश्य बना लें।