युवा सेवा संस्था की बैठक आज
बालोतरा. आंजणा समाज युवा सेवा संस्था की आम बैठक शुक्रवार शाम 7 बजे समदड़ी रोड स्थित राजाराम छात्रावास में आयोजित होगी। संस्था के प्रचार मंत्री हितेश पटेल ने बताया कि बैठक में समाज के विकास एवं शिक्षा संबंधित चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि युवा सेवा संस्था के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का ब्लड टेस्ट कैंप रखा गया है। कैंप में सभी पदाधिकारी व सदस्य अनिवार्य रूप से ब्लड ग्रुप की जांच कराए।
- - -